कुल्लू टुडे
बिलासपुर, हेमराज शर्मा
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के देवली में स्थित आदर्श सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी, देवली द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
सोसाइटी की संयुक्त सचिव यामिनी पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार उपस्थित रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और समाज को नशामुक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 वर्ग में गागू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आकाश उपविजेता रहे।
उन्होंने बताया कि विजेता को ट्रॉफी एवं ₹3,100 तथा उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹1,100 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। ओपन (19 वर्ष से अधिक) वर्ग में सुंदरनगर के पवन विजेता बने, जबकि हरनोड़ा के मनोज जी उपविजेता रहे।
उन्होंने बताया कि आदर्श सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा विजेता को ट्रॉफी एवं ₹5,100 तथा उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹2,100 की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष रविकांत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर ही उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है। भविष्य में भी सोसायटी इसी उद्देश्य के साथ ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों का आयोजन करती रहेगी।
प्रतियोगिता का सफल संचालन रेफरी चिराग एवं दीपक ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट ढंग से किया, जिसके लिए सोसायटी ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
आदर्श सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं स्थानीय जनता का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन में सोसायटी के अध्यक्ष रवि कांत, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, कैशियर विक्रम, महासचिव अर्नव शर्मा, संयुक्त सचिव यामिनी पवार तथा सक्रिय सदस्य मनोज कुमार, अमरजीत, गौरव सोनी एवं नीरज बंसल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
