???????
Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की शहरी इकाई तथा सदर खंड इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। यह घोषणा पेंशनर्ज संगठन के जिला प्रधान जगदीश दिनेश द्वारा जारी की गई।

शहरी इकाई में राजेंद्र गौतम एवं रत्न लाल ठाकुर को प्रधान (संयोजक) का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त ओम प्रकाश गर्ग को मुख्य सलाहकार बनाया गया है, जबकि जेके नड्डा और कृष्ण लाल ठाकुर को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, सदर खंड इकाई के गठन में प्रकाश चंद ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। शीला धीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधे श्याम शर्मा को मुख्य संरक्षक तथा ई. लेख राम कौंडल को महासचिव बनाया गया है। हरि कृष्ण चैहान को अतिरिक्त महासचिव और सुंदर लाल शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, पेंशनरों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक सम्मान को बनाए रखने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!