Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता अनुराग शर्मा को लगातार तीसरी बार महासचिव नियुक्त किया गया है।

पार्टी हाईकमान ने उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

अनुराग शर्मा इससे पहले भी दो कार्यकालों में महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े अनुराग शर्मा ने जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और संगठन को सक्रिय बनाए रखने में निरंतर योगदान दिया है।

उनकी इसी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियां और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!