कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में विशिष्ट के पास एक कार के व्यास नदी में गिरने का मामला सामने आया है। कार के व्यास नदी में समाने के बाद से चालक लापता है चालक का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है और वह शिमला के कुमार सेन का रहने वाला है पुलिस की टीम चालक की तलाश में जुटी है। लेकिन फिलहाल उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
बताया जा रहा है कि देर रात होने के कारण घटना की जानकारी देर से लग सकी इसके बाद रेस्क्यू का काम शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार कार चालक सुनील कुमार पुत्र गुड कोई कुमार उम्र 24 साल कुमारसेन शिमला का निवासी है और वशिष्ठ के एक होटल में काम करता है।
बताया जा रहा है कि सुनील बिना किसी को बताए अपने दोस्त की कार आधी रात को लेकर मनाली की ओर आया था और उसके बाद पता चला कि वशिष्ठ के समीप कार व्यास नदी में गिर गई पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता चालक की तलाश में जुटी है।
हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि सुनील आधी रात को अपने दोस्त की कार लेकर किस कारण से निकला था पुलिस इस मामले में उसके पहचानने वाले से पूछताछ कर रही है।
