कुल्लू टूडे
मणिकर्ण, कुल्लू
जिला कुल्लू की धार्मिक नगरी मणिकर्ण के चोज में पार्वती नदी के किनारे सेल्फी ले रहे एक युवक व एक युवती नदी में बह गए।
मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण के चोज में शनिवार शाम करीब 4 बजे नदी किनारे सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में जा गिरे।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिकर्ण के चोज में एक युवक व एक युवती नदी किनारे सेल्फी ले रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण दोनों नदी में जा गिरे।
उन्होंने बताया कि पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ पार्वती नदी में दोनों को तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी तलाश के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि नदी में बहे युवक व युवती गुरुग्राम में बेबी हेल्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। जिनकी पहचान सौरव चौहान उम्र 22 साल निवासी दिल्ली व नैनम हेंगसिंग उम्र 25 साल निवासी मणिपुर के तौर पर हुई है।
