Spread the love

कुल्लू टुडे

भुंतर

अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भून्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है ।

पुलिस थाना भून्तर की टीम ने आज गश्त के दौरान हाथीथान चौक पर एक पिकअप वाहन (HP-89-3996) को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका।

तलाशी के दौरान वाहन से 160 पेटी (1,920 बोतलें) किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था।

इस संदर्भ में वाहन चालक अजय चौधरी तथा मुकेश कुमार, दोनों निवासी जिला बिलासपुर (हि.प्र.), के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद शराब की खेप के स्रोत एवं गंतव्य को लेकर गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!