कुल्लू टुडे
सोलन
सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी सुखजिंदर सिंह पुत्र हरिचरण निवासी गाँव कोटला भड़ी डाकखाना समराला तहसील व जिला लुधियाना पंजाब उम्र 47 वर्ष को खरड पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना अर्की में अभियोग संख्या 56/2026, दिनांक 11-06-2026, धारा 209,269 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना अर्की में धोखाधड़ी से संबंधी अभियोग संख्या 55/2018, दिनांक 13-06-2018, धारा 471,468 भा.दं.सं. के तहत दर्ज किया गया था।
उक्त आरोपी द्वारा HDFC ERGO General Insurance कंपनी की झूठी Insurance तैयार करके MACT कोर्ट सोलन में पेश कि थी तथा जाली दस्तावेज तैयार करके इन्शोंरेंस कंपनी से मुआवजा लेने कि कोशिश की थी।
उक्त मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था तथा उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान न्यायालय द्वारा आरोपी सुखजिंदर सिंह को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।
परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा उसे 26-01-2026 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया।
भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे परन्तु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है । मामले में जांच जारी है।
