कुल्लू टुडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने बजौरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा के 4 युवकों को 10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने आज हाट बजौरा में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (PB01D-9481) को जांच हेतु रोका।
वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार चार युवकों के कब्जे से कुल 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया ।
बरामद 10 ग्राम चिट्टा का अनुमानित अवैध बाजार मूल्य लगभग 2 लाख रुपए आंका गया है ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन तथा नेटवर्क की पहचान हेतु चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
मलकीत सिंह (30), गुरप्रीत सिंह (25), अभिषेक (32) तथा वीरेन्द्र सिंह (20), सभी निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा के रूप में हुई है।
