Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लाहौल विकास खण्ड की 14 पंचायत समीतियों और 7 जिला परिषद की सीटों पर मतगणना का कार्य पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संपन्न किया गया।

मतगणना के दौरान उपायुक्त एंव जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना, चुनाव पर्यवेक्षक चिरंजी लाल, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान मतगणना केन्द्र में उपस्थित रहे।

उपायुक्त एंव जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना के निर्देश पर प्रशासन द्वारा प्रदेश के पहले पिंक मतदान केन्द्र की स्थापना की गई, जिसमें मतगणना से सबंधित सभी कार्य महिलाओं द्वारा संपन्न किया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में राजनैतिक, प्रशासनिक व कानून व्यवस्था का पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया है, जिसका वह बखूवी निर्वहन कर रही हैं।

उपायुक्त महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को विशेष तवज्जों दे रही हैं और महिलाओं की हर कार्य क्षेत्र में बढ़ती सहभागिता में जिला नित नई उंचाईयां छू रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!