Spread the love

कुल्लू टुडे

पनारसा (मंडी)

मनाली-किरतपुर फोरलेन पर वीरवार सुबह पनारसा के पास एक ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए हैं। जिनको स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी से मनाली की तरफ आ रही एक ट्रैवलर वीरवार सुबह लगभग 7:30 बजे पनारसा के पास मोड़ पर अचानक पलट गई। इस हादसे में ट्रैवलर में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रैवलर से बाहर निकाल कर तुरंत नगवाई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जिनमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई है।

बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। मोड़ पर चालक स्टेरिंग पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसकी वजह से ट्रैवल और बीच सड़क में पलट गई।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायलों की पूरी जानकारी अभी तक मुहैया नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!