Spread the love

कुल्लू टुडे

सोलन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने 26 मई, 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के दृष्टिगत आज सोलन ज़िला के विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में स्थापित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट में ग्राम पंचायत सिरीनगर में वार्ड नम्बर-1 दोलग, वार्ड नम्बर-2 जोखा, वार्ड नम्बर-3 धाली, वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

राहुल जैन ने कहा कि इनमें से वार्ड नम्बर-4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर मतदान केन्द्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मतदाताओं को दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!