Spread the love

​कुल्लू टुडे

विनोद महंत

जिला परिषद चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही राजनीति में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिला जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी की सेउगी-तलोगी पंचायत के वार्ड नंबर-4 से बीडीसी पद के लिए वार्ड से चुनाव मैदान में उतरी उम्मीदवार चंद्रमणि (निशा) की
लोकप्रियता ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।

उनके जनसंपर्क अभियानों में मिल रहा लोगों का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता उन्हें एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है।
​
​क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि चंद्रमणि का स्वभाव बेहद सरल और मिलनसार है। वे सालों से समाज सेवा में सक्रिय रही हैं और सुख-दुःख में हमेशा वार्ड वासियों के साथ खड़े नजर आती हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमें एक ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो हमारी समस्याओं को समझे और मजबूती से हमारी आवाज उठाए। चंद्रमणि में वह जज्बा दिखाई देता है।

​विकास का विजन और स्पष्ट एजेंडा चंद्रमणि ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान विकास का एक ठोस रोडमैप जनता के सामने रखा है।

वहीं युवाओं के बीच वे अपने आधुनिक विजन के प्रति अपनी संवेदनशीलता के कारण पहली पसंद बनी हुई हैं।
​
चंद्रमणि ने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाना है।

उन्होंने कहा है वार्ड के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना ही मेरी पहली जिम्मेदारी होगी। जनता का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!