Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर लोअर मेन मार्केट में 21वां विशाल मां भगवती जागरण व भंडारा 6 जून 2026 दिन शनिवार को मां भगवती संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित किया रहा है।

प्रेस को जारी बयान में मडंल के प्रधान चंद्रशेखर हांडा ने बताया कि इस बार जागरण में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध गायक तशुंल मक्कल सिरसा व हिमाचल प्रदेश की शान काका राम ठाकुर चंबा वाले मां का गुणगान करेंगे और जागरण का मुख्य आकर्षण मां ज्वाला देवी, श्री नयना देवी जी, चिंतपूर्णी जी की पवित्र ज्योतियां रहेगी।

ज्योतियों का स्वागत हेतु शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया है जो कि सायं 3 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से हनुमान मंदिर मेन मार्केट तक शोभा यात्रा रहेंगी। शोभा यात्रा में यदि आपके घर की कोई कन्या कलश यात्रा में भाग लेने की इच्छुक हो तो उसे सही समय में पहुंचाने की कृपा करें।

साथ ही मनमोहक भवन और सुंदर एलईडी लाइट आकर्षण का केंद्र रहेगा और सभी भक्तजनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है और प्रधान ने सभी भक्तो से अपील की भारी से भारी संख्या में आकर जागरण की शोभा बढ़ाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!