Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के चम्मयौन गांव में कुश्ती दंगल का भव्य एवं रोचक आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र भर से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

दंगल कमेटी चम्मयौण के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला काफी देर तक चला और दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिला।

प्रतियोगिता में चांदपुर अकादमी के प्रिंस विजेता रहे जबकि मंडी के चकली गांव के अक्षय उपविजेता रहे।

विजेता पहलवान को 7500 रुपये की नगद राशि के साथ गदा देकर सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता को 7100 रुपये की राशि प्रदान की गई। अन्य पहलवानों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्री ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय तिवारी ने पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से जहां मनोरंजन होता है वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है।

कार्यक्रम का मंच संचालन रामपाल ठाकुर ने बखूबी निभाया। अंत में कुश्ती कमेटी के संयोजक एवं पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी सहयोगियों, ग्रामीणों और पहलवानों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!