Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर सिंह ठाकुर

डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाना में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों की एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने की।

इस दौरान प्रधानाचार्या ने विद्यालय की भावी योजनाओं और शैक्षिक दृष्टिकोण को अभिभावकों के सामने रखा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी है।

उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर तालमेल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया और बच्चों को संस्कारवान व आत्मनिर्भर नागरिक बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।

बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना करते हुए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान आपसी संवाद और विश्वास का सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

error: Content is protected !!