कुल्लू टुडे
विनोद महंत
नगरपरिषद चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं जिला कुल्लू की नगरपरिषद के वार्ड नंबर 8 की राजनीति में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस वार्ड से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरी शालिनी रॉय भरद्वाज की लोकप्रियता ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।
उनके जनसंपर्क अभियानों में मिल रहा लोगों का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता उन्हें एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है।
क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि शालिनी न केवल उच्च शिक्षित हैं, बल्कि उनका स्वभाव बेहद सरल और मिलनसार है। वे सालों से समाज सेवा में सक्रिय रही हैं और सुख-दुःख में हमेशा वार्ड वासियों के साथ खड़े नजर आती हैं।
स्थानीय निवासियों अभिषेक, रॉकी, दर्शन, तेजेन्द्र रित्विक रामकृष्ण व मोहर सिंह ने बताया कि हमें एक ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो हमारी समस्याओं को समझे और परिषद में मजबूती से हमारी आवाज उठाए। शालिनी में वह जज्बा दिखाई देता है।
विकास का विजन और स्पष्ट एजेंडा शालिनी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान विकास का एक ठोस रोडमैप जनता के सामने रखा है।
स्वच्छ और सुंदर वार्ड, सड़कों और नालियों की नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा अंधेरी गलियों में आधुनिक लाइटों की व्यवस्था, पार्क और सामुदायिक केंद्र, बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए उचित स्थान उनके मुख्य वादों में शामिल हैं।
वार्ड की महिलाओं का मानना है कि शालिनी के आने से पहले भी वार्ड की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है, और आगे भी होगा। वहीं युवाओं के बीच वे अपने आधुनिक विजन के प्रति अपनी संवेदनशीलता के कारण पहली पसंद बनी हुई हैं।
शालिनी ने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाना है।
उन्होंने कहा है वार्ड के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना ही मेरी पहली जिम्मेदारी होगी। जनता का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
