Spread the love

कुल्लू टुडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दाड़लाघाट पुलिस थाना की टीम ने टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड डिवीजन अर्की से 4 लाख 50 हजार रुपए का सामान चुराने के आरोप में चंबा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24-4-2026 को उत्तर प्रदेश निवासी जुबेर अंसारी हॉल कार्यरत साइट इंजीनियर, टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड डिवीजन अर्की ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी कंपनी ने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मर, पोल एवं तार बिछाने व लगाने का कार्य टेंडर के माध्यम से लिया है।

कंपनी द्वारा दिलधार पुत्र तालवदीन निवासी गाँव कुनडोडी, डाकघर जुगरा, तहसील चुराहा, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश को तार बिछाने व पोल खड़ा करने का कार्य दिया गया था।

10-4-2026 को कार्य निष्पादन हेतु उसे बेलचा, गैंती, हैमर, ट्राइफर, पुल्ली, चैन ब्लॉक, वायर ग्रिपर, स्पैनर, क्रिम्पिंग टूल, रस्सा तथा 5 किलोमीटर कंडक्टर ड्रम आदि सामान दिए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार थी। 23-4-2026 को उक्त व्यक्ति सामान सहित गायब हो गया।

शिकायतकर्ता द्वारा उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उसने फोन नहीं उठाया। साथ ही उसके मजदूर भी कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे।

इस आधार पर शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि दिलधार उक्त सामान को अपनी पिकअप गाड़ी में डालकर चोरी करके ले गया है। इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान दाड़लाघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सामान एवं नामजद आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया।

तकनीकी विश्लेषण एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी दिलधार पुत्र तालवदीन, उम्र 29 वर्ष निवासी गाँव कुनडोडी, डाकघर जुगरा, तहसील चुराहा, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश को बीते दिन चंबा से गिरफ्तार किया गया।

चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!