कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2026 के दृष्टिगत आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।
इसके अंतर्गत जिला बिलासपुर की नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं व श्री नयना देवी जी तथा नगर पंचायत तलाई में चुनाव प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा.निर्देशों के तहत प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी चार नगर निकायों में कुल 34 वार्डों में 34 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कुल 16,782 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिनमें 8, 400 पुरुषए 8,381 महिला तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के उपरांत कुल 12 नए मतदाता भी जोड़े गए हैं।
राहुल कुमार ने कहा कि नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्डों में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,548 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 4705 पुरूष, 4843 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।
नगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में 9 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनमें कुल 4,793 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 2443 पुरूष तथा 2350 महिला मतदाता शामिल हैं।
इसी तरह नगर परिषद श्री नयना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 7 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 689 मतदाता पंजीकृत हैं। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं।
जबकि नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में 7 मतदान केंद्र स्थापित किये गए हैं जहां कुल 1,752 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 884 पुरूष तथा 867 महिला मतदाता शामिल हैं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी मानक संचालन प्रक्रिया को पूरी तरह लागू किया जाएगा और सभी स्थानीय नगर निकायों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात इन सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की नई विकासात्मक घोषणाएं, शिलान्यास, लोकार्पण अथवा सरकारी संसाधनों का चुनावी लाभ के लिए उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय स्वतंत्रए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाएगी।
