Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

कोल वैली नर्सिंग संस्थान में बीते दिन एनडीआरएफ के जवानों द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपनिरीक्षक जीडी प्यारे लाल भंडारी एवं उनकी टीम ने नर्सिंग छात्राओं को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान टीम ने भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में बचाव कार्यों की भूमिका को समझाया।

साथ ही छात्राओं को सीपीआर , एफबीएओ यानी श्वसन मार्ग में अवरोध की स्थिति में प्राथमिक उपचार ब्लीडिंग कंट्रोल जैसी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त, एनडीआरएफ टीम ने सीमित संसाधनों में इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर एवं इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस बनाने के तरीके भी सिखाए ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। संस्थान की छात्राओं ने प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी बताया।

इस अवसर पर संस्थान के एमडी डॉ प्रकाश चंद ठाकुर ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं में आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के जवानों द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण नर्सिंग छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहा जिसके लिए संस्थान उनकी टीम का आभार करती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर से भविष्य के स्वास्थ्य कर्मियों को आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए सक्षम होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!