Spread the love

कुल्लू टुडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की स्पेशल पुलिस सेल की टीम ने बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टूटीकंडी बाइफरकेशन (NH-05) के पास एक एचआरटीसी बस से पंजाब के एक युवक को 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस के स्पैशल सैल की टीम एनएच-05 पर गश्त और यातायात चैकिंग पर तैनात था।

इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक युवक एचआरटीसी बस में सवार होकर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उक्त बस को रोका और संदिग्ध यात्री की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बस में सवार युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय राजदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी तहसील बटाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!