कुल्लू टुडे
मंडी
हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मंडी के नागचला में एक कार में सवार पंजाब के 4 युवकों को 838 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के सुबह एसटीएफ कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंडी में नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर PB 02EK -6363 को रोककर उसकी तलाशी ली जो कार की तलाशी लेने पर कार से कुल 838 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में कुल चार व्यक्ति सवार थे।
सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह द्वारा की जा रही है।
आरोपीयों की पहचान सफल प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, अरपिंदर सिंह व अमनदीप सिंह के रूप में हुई है तथा सभी आरोपी अमृतसर पंजाब के निवासी हैं।
