कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
सत्य साईं बाबा के शताब्दी जयंती के पावन अवसर पर सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्रा का पंजगाई में भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
पंजगाई साईं समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश जोशी ने बताया कि इस दिव्य रथ यात्रा में न केवल जिला बल्कि प्रदेश भर से साईं भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस दौरान जिला प्रभारी प्यारेलाल जनेऊ, नंदलाल, जगदीश चंद्र, रामलाल, मगनी राम, देशराज, अश्विनी चंदेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
साईं समिति बैरी, बरमाना, घागस, घुमारवीं और बरठी के भक्तों ने भी शोभायात्रा में बढ़.चढ़कर भाग लिया।
जिला साईं संगठन प्रभारी प्यारेलाल जनेऊ ने बताया कि यह साईं रथ यात्रा 7 मई तक बिलासपुर में विभिन्न स्थानों बागी बिनौला, घागस, मारकंड, बिलासपुर, होटल लेक व्यू, मलोट, साईं मंदिर सरगल, लौहट और घुमारवीं में पहुंचेगी।
इसके बाद 7 मई को रथ यात्रा बिलासपुर से सलापड़ होते हुए मंडी जिला में प्रवेश करेगी।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस शोभायात्रा में बढ़.चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
