कुल्लू टुडे
मंडी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी, बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी जी को व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है तथा प्रशासनिक सेवा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
