Spread the love

कुल्लू टुडे

मणिकर्ण

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के करीब पुलिस चौकी की टीम ने जम्मू कश्मीर के दो युवकों को 667 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन रविवार को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक (HP 66A-8167) को चैकिंग हेतु रोका। चैकिंग के दौरान बाइक पर सावार जम्मू कश्मीर के दो युवकों के कब्जे से कुल 667 ग्राम चरस बरामद की गई है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20, 25 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!