Spread the love

कुल्लू टुडे

सरकाघाट (मंडी)

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सरकाघाट मंडल के तहत सोमवार सुबह कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की गला रेत कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवती कॉलेज जा रही थी कि गोपालपुर में बाइक पर आए दो युवकों ने बीच सड़क में युवती का गला काटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम भेज दी दी है। साथ में ही आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि युवती की हत्या किन कारणों से की गई।

एसपी मंडी विनोद कुमार के अन6 पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!