Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन द्वारा परियोजना प्रभावित विद्यालयों में शिक्षाप्रद वाॅल पेंटिंग व लाइबरेरी किट का वितरण एनटीपीसी द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत परियोजना के आसपास के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को सुधारने के उददेश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

इसी कडी में एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कोलडैम स्टेशन की ई-वायस उन्ययन एक पहल के सहयोग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरयाही तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला जमथल में शिक्षाप्रद वाॅल पेंटिंग की गई।

इसके अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरयाही, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जमथल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला जमथल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनोडा में प्रत्येक स्कूल को लगभग 90 पुस्तकों की लाइबरेरी किट का वितरण किया गया।

एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों तथा आसपास के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्य करने में हमेशा प्रयासरत रहती है।

इस अवसर पर संगिनी संघ की अध्यक्षा ममता ठाकुर, संगिनी संघ की अन्य सदस्याएं, ई-वायस उन्ययन एक पहल के महासचिव शिव कुमार शर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्सा नेहाद, सीएसआर कार्यकारी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!