कुल्लू टुडे
पतलीकुहल
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई, बुधीश्वर गौड़ (55 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर कटराईं स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे।
जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि बुधीश्वर गौड़ का असमय निधन क्षेत्र के लिए एक गहरी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने का संबल दें।
