Spread the love

कुल्लू टुडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत टुटू में एक किलो 55 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुल्लू जिले के दो युवक अपनी गाड़ी में चरस की सप्लाई देने के लिए शिमला आए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ी की तलाशी ली। तो तलाशी के दौरान उनसे एक कैरी बैग मिला, जिसमें अलग-अलग छोटे पैकेटों में कुल 1 किलो 55 ग्राम चरस रखी हुई थी।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बालूगंज थाने में मामला दर्ज उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कमलेश कुमार व 28 वर्षीय इन्द्रजीत दोनों निवासी गांव मशाडा जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!