Spread the love

कुल्लू टुडे

मनाली

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने आज आईबैक्स चौक मनाली में अत्याधुनिक ’33/11 के.वी. जीआईएस विद्युत उप-केन्द्र’ का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। यह उप-केंद्र लगभग 13.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा।

विधायक ने कहा कि मनाली के विकास के इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

पर्यटन की विश्वप्रसिद्ध नगरी मनाली को बिजली की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति दिलाने और आधुनिकता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ यह उप-केंद्र केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह मनाली की जनता और यहाँ के पर्यटन कारोबार की धड़कन बनेगा जो कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी में भी निर्बाध बिजली सुनिश्चित करेगा।

आधुनिक जीआईएस तकनीक से लैस यह बिजली घर आने वाले दशकों तक मनाली की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा और इससे लो-वोल्टेज की पुरानी समस्या का जड़ से अंत हो जाएगा।

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ते इस नए सफर के लिए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि अब विकास की लौ और भी तेज़ी से जगमगाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!