कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की लगघाटी के घल्याणा गांव मे विरशु मेला धूम -धाम के साथ मनाया गया।
कुल्लू सदर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुंदर ठाकुर ने गांव घल्याणा को सराय निर्माण के लिए तीन लाख, सामुदायिक भबन निर्माण, तथा महिला मण्डल के लिए सार्वजनिक स्नानघर आदि मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।
देवता थान नारायण लगवेली के भूठी गांव से हर वर्ष गांव घल्याणा मे आते है तथा एक दिन देवता घल्याणा गांव मे ही अपने हरयानो के साथ ठहरते हैं तथा अगके दिन देवता अपने भंडार भुट्टी गांव को प्रस्थान करते है।
प्रभाकर युवक मण्डल के अध्यक्ष चेत राम प्रभाकर ने कहा की इस वर्ष भी यह मेला धूम – धाम के साथ मनाया गया मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य गतिविधिया भी करवाई गई।
कमेटी के अध्यक्ष राम लाल सचिव तिलक राज वार्ड पंच रीना देवी, महिला मण्डल अध्यक्ष लीला देवी सचिव गीता देवी अनीता देवी,मोहर सिंज्ञान चंद नील चंद सेस राम, वेद राम सोम दत्त आदि सदस्यों ने इसके लिए विधायक महोदय का धन्यवाद किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देर रात तक चले कुशल वर्मा ने लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाया साथ मे निधि, निमी शिवानी ने डांस करवाकर लोगों की वाहवाही लूटी। कुणाल कौशल, वेद राम, ताराबंटू आदि स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाया।
