Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

कुल्लू पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए बंजार पुलिस ने देवरी से करीब 300 मीटर पीछे पंजाब न. की गाड़ी से 50 किलो 308 ग्राम चुरा पोस्त / अफीम डोडा सहित गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को रात्री के समय जब थाना प्रभारी रामलाल बन्जार, मु0आ0 दीपक कुमार न0 38, मु0आ0 महेश कुमार न0 83 ने सरकारी गाड़ी चालक कर्मचन्द के साथ बराये गशत व नाकाबन्दी बतरफ समय करीब 4.30 बजे प्रातः बन्जार से देवरी की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब देवरी से करीब 300 मीटर पिछे पहुंचे तो पुलिस के आगे एक ट्रक नं0 HP28-6425 जा रहा था। सड़क तंग होने पर बठाहड़ की तरफ से एक CIAZ गाड़ी न0 PB10FG-7515 आई जो ट्रक से पास मांग रहे थे। जब पुलिस पार्टी अपनी गाड़ी से उतरी तो जो गाड़ी देवरी की तरफ से आ रही थी, के चालक ने पुलिस को देखा तो अपनी गाड़ी में बैक गियर लगाकर गाड़ी स्पीड़ से पिछे भगाई पुलिस पार्टी भी पकड़ने के लिए भागी जो करीब 100 मीटर दूर चालक ने गाड़ी को ब्रेक लगाई और हड़बडाहट में गाड़ी को जोर से पहाड़ी से टकरा दी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति खिड़की खोलकर खुद अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा दूसरे व्यक्ति को काबू किया तो गाड़ी की डिक्की को चैक करने पर दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चुरा पोस्त / अफीम डोडा रखा बरामद हुआ तथा गाड़ी की डिकी में एक नम्बर प्लेट PB09Y-1617 मिली।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र तरसेम लालगांव खिवेवाल तहसील व थाना वालाचोर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब उम्र 36 वर्ष बतलाया। तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पता गुरप्रीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी पता उपरोक्त उम्र 30 बर्ष पाया गया जिसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना बन्जार में मुकद्दमा न0 60/2022 दिनांक 17-04-2022 जेर धारा 15, 20 NDPS ACT. दर्ज किया गया। अभियोग का अन्वेषण थाना प्रभारी संवयं द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!