Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल तारपीन प्रोडक्टस प्रा0लि0 कालाअंब, सिरमौर में 14 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएगें।

इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 14 जनवरी, 2025 को रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएगें।

उन्होंने बताया कि हिमाचल तारपीन प्रोडक्टस प्रा0 लि0 में 6 पद क्यूए/क्यूसी, 5 पद केमिस्ट/ऑपरेटर/हेल्पर तथा 3 पद बॉयलर अटेंडेंट के भरे जाएगे जिसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बी.एससी तथा एम.एससी रखी गई है। न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 14 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 98050 22389 पर भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!