कुल्लू टूडे
कुल्लू
सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल भुंतर ने जानकारी देते हुए बताया कि उप-मंडल के अंतर्गत 33/11 केवी सब-स्टेशन शाड़ाबाई में बिजली आपूर्ति के लिये आइसोलेटर स्विच लगाने और स्थापित का कार्य किया जाना है।
इसके चलते संबंधित फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों शाड़ाबाई, बजौरा, कलहैली, हाट, दियार, बगीचा, परगाणू, खोखन तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
