Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत सदर थाना पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को 18.52 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम ने गत रात फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के समीप नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान कीरतपुर की तरफ से आ रही एक बाइक (HP 82-0932) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब बाइक सवार युवकों से दस्तावेज मांगे तो वे घबरा गए।

युवकों की घबराहट देखकर पुलिस को शक हुआ और जब बाइक की गहनता से तलाशी ली गई तो सीट के नीचे छिपाकर रखे गए एक कैरी बैग से 18.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय नितेश कुमार और 27 वर्षीय कन्हैया निवासी गांव कुम्मी तहसील बल्ह जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!