Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कुल्लू जिला के लिए पुस्तकालय एवं लर्निंग समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जिला पुस्तकालय से संबंधित
कार्यों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी की गत अगस्त माह में आयोजित बैठक में रखे गए अधिकतर मुद्दों पर कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने पुस्तकालय के प्रयोग के लिए निर्धारित 600 रुपए प्रति छमाही फीस के संबंध में निर्देश दिए कि यदि कोई गरीब छात्र अपनी फीस देने में सक्षम नहीं है तो वह जिला पुस्तकालय के माध्यम से अपनी असमर्थता को समिति तक पहुंचा सकते हैं जिस पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि उपायुक्त कुल्लू ने जिला पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें इसे डिजिटल लाइब्रेरी में बदलने की पहल भी शामिल है। जिला पुस्तकालय कुल्लू को एक डिजिटल लाइब्रेरी में अपग्रेड किया जा रहा है।

उपायुक्त ने पुस्तकालय में सुविधाओं के विस्तार की बात कही, जिसमें नई किताबें खरीदना और
पुस्तकों की कैटालॉगिंग करने के लिए प्रस्ताव बनाना शामिल है।

उपायुक्त ने पुस्तकालय में उपलब्ध दुर्लभ पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन के लिए भी एक प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि इन्हें संरक्षित रखा जा सके।

बैठक में जिला पुस्तकालय कुल्लू में बुक कैफे के लिए कोटेशन (निविदा) आमंत्रित करने के लिए तथा प्रोजेक्टर एवं स्क्रीन को बेहतर उपयोग के उद्देश्य से अटल सदन स्थित सेमिनार हॉल में स्थापित करने की समिति द्वारा मजूरी दी गई।

बैठक में सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, एसडीम निशांत ठाकुर, एक्सिन बीएस नेगी सहित समिति सदस्य के डा निरंजन देव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!