कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
कोलवैली इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग हरनोड़ा में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें बीएससी नर्सिंग फाइनल और जीएनएम नर्सिंग थर्ड ईयर की प्रशिक्षु नर्सों को उनकी जूनियर्स द्वारा विदाई पार्टी दी गई। कोल वैली नर्सिंग कालेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मस्ती की।
विदाई समारोह में भाजपा महिला मोर्चा सदर मंडल अध्यक्षा वं हिमाचल प्रदेश कामगार संघ की महासचिव सरोज लता ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रकाश ठाकुर, निदेशिका अंजना ठाकुर ने मुख्यातिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि सरोज लता ठाकुर ने कहा कि शैक्षणिक काल में फेयरवैल का विशेष महत्व होता है।
सहपाठियों के साथ गुजारे पलों को लंबे समय तक याद रखा जाता है तथा बहुत कम मौके ऐसे होते हैं कि बाद में अपने सहपाठियों से दोबारा मुलाकात हो।
उन्होंने बच्चों को नर्सिंग प्रोफैशन के महत्व के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य निर्माण के साथ-साथ यह मानव सेवा से जुड़ी हुई क्रिया है, जो बहुत किस्मत वाले लोगों के मुकद्दर में होती है। उन्होंने सीनियर्स छा़त्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रकाश ठाकुर ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने छात्राओं को अपने सुनहरे भविष्य और अच्छी नौकरियों के लिए तैयार रहने और संस्थान को गौरवान्वित करने की सलाह दी।
विदाई पार्टी का मुख्य आकर्षण जूनियर्स द्वारा अपनी सीनियर्स को विभिन्न टाईटल देकर सम्मानित रहा। जबकि कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में शालिनी और रेखा मिस फेयरवेल चुना गया।
इसके अलावा प्रिया और यक्षिता को मिस पर्सनैलिटी के टाईटल से नवाजा गया। कार्यक्रम के समापन पर कोलवैली प्रबंधन द्वारा कहलूरी धाम का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक प्रकाश ठाकुर, निदेशिका अंजना ठाकुर, सहायक निदेशक सोनिका, सचिव कोल वैली एजुकेशन सोसाइटी और प्रशिक्षण प्रीति, प्रिंसिपल नम्रता नेगी और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
