Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस के साथ 1 महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऊना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में उना पुलिस की टीम ने मैहतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद की है।

वहीं दूसरे मामले में थाना सदर ऊना के कुरियाला मोड़ पर एक निजी बस में मंडी निवासी एक महिला और एक पुरुष से 1 किलो 175 ग्राम चरस बरामद की गई है।

दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ़्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!