कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिला के सभी राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने अधिकारियों को राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश दिएए ताकि आमजन को समयबद्ध राजस्व सेवाओं का लाभ मिल सके।
उपायुक्त आज बचत भवन बिलासपुर में जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि बैठक का संचालन जिला राजस्व अधिकारी निलाक्ष शर्मा ने किया।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को आपदा राहत से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा राहत मामलों से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समय पर राहत उपलब्ध करवाई जा सके।
इस संदर्भ में उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को कानूनगो एवं पटवारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
राहुल कुमार ने प्रतिमाह आयोजित होने वाली राजस्व अदालतों में अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे पर बल देते हुए कहा कि इससे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को म्यूटेशन एवं निशानदेही के मामलों का शत.प्रतिशत निपटारा करने तथा तकसीम.खानगी, अवैध कब्जों आदि मामलों को भी गंभीरता एवं तत्परता से निपटाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी फील्ड राजस्व कर्मियों के लिए ई.ऑफिस, बेसिक रेवेन्यू तथा कंप्यूटर संचालन संबंधी जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिएए ताकि राजस्व कार्यों में तेजी लाई जा सके।
जिला के विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन एवं मरम्मताधीन राजस्व कार्यालयों के कार्यों को भी समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गएए जिससे ग्रामीण स्तर पर बेहतर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला का वार्षिक टूरिज्म कैलेंडर तैयार करने की दिशा में सभी राजस्व अधिकारियों से अपने.अपने क्षेत्रों के मेले, त्योहार आदि की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने को कहा।
उन्होंने कहा कि वार्षिक टूरिज्म कैलेंडर तैयार होने से जिला में आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को प्रमुख आयोजनों की जानकारी सरलता से उपलब्ध होगी।
बैठक में जमाबंदी दौर, आपदा राहत मामलों, भू.स्वामियों की भूमि को आधार से जोड़ने सहित अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश जारी किए गए।
बैठक में जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
