Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 7 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एस.आई.एल.बी., जौणाजी मार्ग, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, शिल्ली मार्ग, मोहन कॉलोनी, शर्मा बैंकट हॉल, चम्बा अपार्टमेंट, चैस्टर हिल्स, पुलिस चौकी, वेल्फेयर ऑफिस, माया राम डिपो, पुराना डाक कार्यालय, मोहन पार्ट, अल्पाइन अपार्टमेंट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्ही अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!