Spread the love

कुल्लू टूडे

मौहल

कुल्लू के नेचर पार्क मौहल में जिला कल्याण विभाग द्वारा विश्व दिव्यांगजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त श्री अश्वनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर में हर महीने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं और रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से विभिन्न थेरेपी सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजन सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ सकते हैं।

दिव्यांगजनों के अधिकारों, मुद्दों और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से हर वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि एक समावेशी और न्यायसंगत समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से विश्व स्तर पर 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को अपनाया गया है, जिसको साकार करने की दिशा में इस दिन को विशेष तौर पर आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा दिव्यांजनो के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि सरकार एवं विभाग का प्रयास प्रत्येक दिव्यांगजन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम में कुंदन लाल डीपीओ आईसीडीएस, गजेन्द्र ठाकुर सीडीपीओ, डॉ. सुरेश डीपीओ, आरएचकुल्लू), दौलत ठाकुर डीएलएसए, तथा जगदीश नाइक यूथ ऑर्गेनाइजर, नवचेतना संस्था से शेरू राम, नैब संस्था से शालिनी, हैंडिमाचल से गगन मलहोत्रा, डे स्टार संस्था से सूखी, आदर्श संस्था से अनिता, सांफिया से रेखा ठाकुर तथा सांफिया फाउण्डेशन से बीजू, तीर्थ , प्रभु तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!