Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ साझेडे अभियान के तहत जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने एक 39 वर्षीय व्यक्ति को 7.63 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम ने बीते दिन लिंक रोड बड़ा भून्तर में गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जा से 7.63 ग्राम चिट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी विरूद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग दर्जकर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान तरसेम सिंह (39 वर्ष) पुत्र परम पाल सिंह निवासी गाँव व डाकघर पिपली तहसील व जिला फरीदकोट के तकर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!