Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू बचत भवन सभा कक्ष में आज जिला स्तरीय सलाह‌कार एवं समीक्षा समिति की तिमाही बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता जयबंती ठाकुर सहायक आयुक्त एवं विशाल भारद्वाज मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, अखाड़ा बाजार कुल्लू ने की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर  ने सभी से आग्रह किया की वह समस्त सरकारी योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान बढ़ाने का प्रयास करें तथा वित्तीय साक्षरता कैंप समय समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाए जाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती है तो वे अपने बैंक कि योजनाऐं तथा इसका लाभ लेने किन प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगों को इस की जानकारी दें।

उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उद्यमिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवशयकता है।

उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि गुणबत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें व वित्तीय वर्ष के सभी लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोतर वृद्धि करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैंकों के अनर्जक अस्तियों पर चिंता व्यक्त किया तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग करने का आशवासन दिया।

बिशाल भारद्वाज मुख्य – पंजाब नेशनल बैंक, ने स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया तथा सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकरियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के लिए बधाई दी।

उन्होंने बताया कि जिले की 30.09.2025 को बैंको में कुल जमाराशि 11145.00 करोड़ रुपए एवं कुल ऋण 5022.77 करोड़ है। ज़िले की ऋण जमा अनुपात 45.07% है।

अग्रणी जिला प्रबंधक, राजेंदर कुमार ने वर्तमान वित्तीय 2025-26 के दूसरी तिमाही 30.9.2025 के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुऐ बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले तिमाही 1 अप्रैल 2025 से 30.9.2025 तक ज़िले में कुल 1731.85 रुपए करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं जो वार्षिक लक्ष्य 3803.00 करोड़ रुपये का 45.54% है।

जिसमें कृषि क्षेत्र में Rs 660.91 करोड़, उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र में Rs. 556.45 करोड़ आवास ऋण 24.32 करोड़, शिक्षा ऋण 1.79 करोड़, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 5.20 करोड तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 483.37 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।

ज़िला में बैंकों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना में अब तक प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कुल 72127, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्ग 187596 और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 33354 खाता धारको को पंजीकृत किया गया।

बैठक में आरबीआई शिमला एलडीओ आशीष कुमार, सरकारी विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओ सम्बंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!