कुल्लू टूडे
कुल्लू
विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को जल शक्ति विभाग मंडल कुल्लू द्वारा कुल्लू के एक निजी स्कूल में पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया।
मंगलवार को इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए जिसमें कर्मा डोलमा तथा सप्रांश बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1500 – 1500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर सोनाक्षी ठाकुर ने अपना नाम दर्ज करवाया जिसके लिए उन्हें ₹1000 रुपये नगद राशि प्रदान की गई। तीसरा स्थान प्रियांश ठाकुर ने अपने नाम किया तथा 500 रुपये नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त की।
यह पुरस्कार जल शक्ति विभाग में कार्यरत अंजना कुमारी रसायनज्ञ तथा पंकज कुमार अरनोट प्रयोगशाला सहायक ने वितरित किए।
