कुल्लू टूडे
बंजार
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने शनिवार को एक बार फिर सैंज घाटी के आपदा प्रभावित सारी क्षेत्र का दौरा किया।
इस एकदिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने न्यूल से लेकर कांढा, फ़व्यारी व तलाड़ा तक पूरी पहाड़ी पैदल नापी और घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
उन्होंने आपदा पीड़ितों का हौंसला बढ़ाया और उनकी समस्याएं सुनीं।
गौरतलब है कि विधायक शौरी दो सप्ताह पूर्व भी राहत सामग्री लेकर प्रभावितों के बीच पहुंचे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा के दो माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।
प्रभावित परिवार अभी भी सरकार की अधिसूचना और मुआवजा मापदंडों की प्रतीक्षा में हैं।
उन्होंने कहा कि विभागों से लेकर आम जनता तक सभी असमंजस की स्थिति में हैं, जबकि आपदा पीड़ित ग्रामीण आज भी राहत की बाट जोह रहे हैं।
विधायक शौरी ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रभावितों के प्रति सरकार का यह रवैया संवेदनहीनता और निर्लज्जता को दर्शाता है।
