Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के संबंध में जल शक्ति विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

डॉ. शांडिल गत दिवस प्रशासनिक, जल शक्ति विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ सोलन शहर में जल वितरण व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने सोलन शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में पेयजल आपूर्ति केवल एक ही एजेंसी से सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर में समय सारणी बनाकर चौथे दिन हर वार्ड में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर बोरवेल व पानी के छोटे टैंक निर्माण के लिए प्रारूप तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सोलन शहर में पानी के अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के लिए बिजली, पानी, शिक्षा, सड़कंे और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाई जाएगी।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता संजीव सोनी, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!