Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के थ5 आने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में निर्वाचन साक्षरता क्लब के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ शेफाली ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ दुनी चंद ने बताया कि इस अवसर पर लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका विषय पर भाषण, नारा लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जिसमें भाषण प्रतियोगिता में मानवी तथा मोहर सिंह प्रथम, द्वितीय स्थान पर सिमरन, अनवर तृतीय, नारा लेखन में प्रथम स्थान पर प्रिया व द्वितीय स्थान पर दिव्या रही । पोस्टर मेकिंग में निकिता प्रथम व सृष्टि द्वितीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर डॉ शेफाली ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी तथा आह्वाहन किया की वे स्वयं भी जागरूक बने और साथ ही अपने आस पड़ोस में भी सभी मतदाओं को जागरूक करें कि वे अपने मतदान के अधिकार का सही प्रयोग करने के साथ मतदान भी जरूर करे।

इस अवसर पर प्रो सन्नी ठाकुर व प्रो लाल चंद सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!