Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में जाती हुई बरसात कहर बरपाने से हट नहीं रही है।

आलम यह है कि लोग बारिश से डरने लगे हैं। रात के अंधेरे में होने वाली मूसलाधार बारिश ने लोगों की नींदे उड़ा दी है।

ग्रामीण बहुल में लोग भय के साए में जी रहे हैं जबकि बिलासपुर शहर भी इस डर से अछूता नहीं है।

बिलासपुर में वीरवार तड़के भारी बारिश ने ऐसा आतंक मचाया कि लोगों के रिहायशी मकानों में पानी घुस गया।

यही नहीं बाजार की कई दुकानें और घर इसकी चपेट में आए जिससे लोगों को भारी नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

शहर के सिनेमा कालोनी और डीएवी स्कूल के साथ लगते नाले में आया पानी तबाही का सबब बना।

बताया जाता है कि यहां पर पानी की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि ओयल गांव के कई मकानों के साथ लगते डंगे दीवारों को बहाकर ले गया।

वहीं सिनेमा कालोनी में लोगों के कमरे, रसोई, बाथरूम, टाॅयलेटस आदि पानी से सटे दिखे। दिन भर लोग घरों से पानी निकालते रहे।

दिन के समय स्थानीय विधायक त्रिलोक जंवाल और नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने शहर के सभी वार्डों का दौरा किया तथा स्थिति को जाना तथा लोगों से बात की।

इस मौके पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी, आईपीएच, जेई नगर परिषद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि सभी वार्डों में इस पानी से नुकसान हुआ है लेकिन सिनेमा कालोनी, मेन मार्केट, कोर्ट रोड़, धौलरा तथा लखनपुर क्षेत्र में बरसात के पानी के काफी तबाही मचाई है।

पानी के वेग तो देखते हुए क्यास लगाए जा रहे हैं कि कहीं न कहीं बादल फटा है, जिसकी गवाही सड़कों पर आया अप्रत्याशित मलबा दे रहा है।

कोर्ट रोड़ पर स्थित शर्मा मेडीकल स्टोर के मालिक आशुतोष शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में भी बारिश का पानी घुस गया है।

चूंकि दुकान का शट्टर बंद था, इसलिए मिट्टी पत्थरों का ढेर बाहर ही लगा था। मुख्य बाजार में भी गार्मेटंस और मनियारी की दुकानों में पानी के घुसने का समाचार है।

इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि स्थानीय विधायक त्रिलोक जंवाल और विभागीय अधिकारियों के साथ सभी वार्डों में जाकर नुकसान का आंकलन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को हर प्रकार की राहत पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!