Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त, तोरुल एस रवीश ने बताया कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मलाणा स्थित उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को अब तक 12.50 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल आटा, डेढ़ क्विंटल चीनी तथा 440 लीटर खाद्य तेल वितरित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 251 उचित मूल्य की दुकानों में राशनकार्ड धारकों के वितरण हेतु आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उचित मूल्यों की दुकानों तक राशन राशन पहुंच सके। इसके लिए समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-2 कार्यक्षेत्र में पैदल चलने योग्य व खच्चर मार्गो को अविलम्ब मुरम्मत करवाकर बहाल करवाएँ, ताकि ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन प्राथमिकता पर भेजा जा सके।

उन्होंने बताया कि अधिकतर उचित मूल्य की दुकानों तक खच्चर ढुलाई की दरें भी अनुमोदित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है और वे स्वंय भी जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राशन की आपूर्ति व उपलब्धता पर नजर रखें हैं।

उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिये पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से संज्ञान लिया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!