Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल प्रदेश ने रूलदू भट्टा, शिमला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल ने विद्यालय की रसोईघर व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की जांच की ताकि स्वच्छता और पाक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त विद्यालय के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। निरीक्षण के समय डॉ. कत्याल ने बच्चों, अभिभावकों तथा मिड डे मील कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

इस दौरान कुछ कमियां सामने आई, जिनके सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्यालय स्टाफ को भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनाने, भोजन परखने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित करने, भोजन पकाते समय स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर को भी मौके पर बुलाया गया और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि विद्यालय परिसर के आसपास कूड़ा फेंकने तथा अस्वच्छ वातावरण की समस्या का नियमित रूप से समाधान किया जाए।

उनसे यह भी आग्रह किया गया कि वे विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठकों में भाग ले ताकि विद्यालय के आस-पास की अस्वच्छता को दूर कर बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!