Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत आने वाले कुठेड़ा क्षेत्र में तीन दिन पहले चोरी हुए टुल्लू पंप का मामला सुलझ गया है। इस मामले की सुलझाने में ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया।

जिसकी पहचान अजहर पुत्र मोहम्मद अचीर नेपाल के रूप में हुई है जो लेबर का काम करता है, की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया हुआ टुल्लू पंप भी बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लिया और अपने साथ आगामी कार्यवाही के लिए ले गई। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश वार्ड मेम्बर अशोक महाजन, मसौर के वार्ड मेम्बर अरविंद मैहता, प्रीतम सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!